कांग्रेसी नेता धर्मवीर सिसोदिया ने बढ़ती मँहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया

0
997

चंडीगढ़

16 मई 2021

दिव्या आज़ाद

कोरोना महामारी मै जहाँ हर वर्ग के लोग आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो चुके है ऐसे समय मै मँहगाई आसमान पर पहुंच गई है। कांग्रेसी नेता धर्मवीर सिसोदिया की अगुवाई में बढ़ती मँहगाई के विरोध में एक सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। धर्मवीर सिसोदिया के मुताबिक आम लोगो का घर चलाना मुश्किल हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के समय जो गैस सिलेंडर 352 रूपये का हुआ करता था वो आज 820 रूपये का हो चूका है।

सरसो के तेल की एक लीटर की बोतल जो 80रूपये की मिलती थी वो आज 175 रूपये की है आटा, दाल, चावल सभी के रेट तक़रीबन दोगने हो गए है। कोरोना जैसी खतरनाक वीमारी से लड़ने में जो फल फारूट सबसे ज्यादा सहायता करते है जैसे नारियल, मौसमी, निम्बू इन सभी के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए है। चंडीगढ़ में जिस समय पवन कुमार बंसल सांसद थे आज चंडीगढ़ की आम जनता उस समय को याद कर रही। है मेरा भाजपा की सांसद किरन खेर से विनम्र निवेदन है की आप चंडीगढ़ की आम जनता की और ध्यान दे चंडीगढ़ की आम जनता बहुत ही परेशान हो चुकी है। इस प्रदर्शन मै राधे श्याम गुप्ता, प्रकाश कुमार, याकिन खान, लक्ष्मी,निगार,अल्का, पिंकी, कान्ता देवी इत्यादि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.