अवि भसीन ने जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

0
2427

चण्डीगढ़

18 जून 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको बधाई व शुभकामनायें प्रदान की।

इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने कहा कि जे पी नड्डा ने जिस प्रकार से इससे पूर्व महत्वपूर्व पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निस्वार्थ भाव से निभाया है राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी वह पार्टी को ओर अधिक बुलंदियों पर पहुंचायेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने जे पी नड्डा को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि जे पी नड्डा अपनी काबलियत और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वाह करने पर ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। चण्डीगढ़ शहर से उनका पुराना नाता है। वर्ष 2013 में वह प्रदेश प्रभारी के रूप में चण्डीगढ़ में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी को बाखुबी निभा चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर से जे पी नड्डा को तहदिल से बधाई प्रदान की।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.