संजय टंडन पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेहबान में झांके अनिल दुबे: मुकेश राय

0
1603

चण्डीगढ़

17 जनवरी 2019

दिव्या आज़ाद

पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ के प्रधान मुकेश राय व चेयरमैन मनोज सिंह ने पार्षद अनिल दुबे द्वारा स्थानीय भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन पर पूर्वांचल के लोगो को आपस में लड़वाने के लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये बिलकुल निराधार है बल्कि खुद पार्षद अनिल दुबे ही पूर्वांचल के लोगो पर अत्याचार करता है और उन्हें धमकाता है। मुकेश राय, जो भाजपा कॉलोनी प्रकोष्ठ के प्रधान भी हैं, ने कहा कि पिछले दिनों दुबे ने पूर्वांचल के ही एक होटल मालिक को धमकाया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पूर्वांचल के ही सुभाष मौर्या, जो भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं, पर पिछले महीने ही अनिल दुबे और उनके बेटे ने उन पर हमला किया। विकास नगर मंडी में जो लोग दुकान लगाते है वो सभी पुर्वांचल के ही है। उनसे भी पार्षद अनिल दुबे जागरण के लिए मनमाना चन्दा काटते है और जो मंडी वाला उनके मन मुताबिक चन्दा नही देता है उसको वो अपने दफ्तर में बुला कर गालियां देते हैं। इन नेताओं ने दुबे को पहले अपने गिरेबान में झाँकने की नसीहत दी है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.