अनिल दुबे ने कॉलोनी नं. चार के 545 निवासियों को आवास आबंटित कराए

0
933



चण्डीगढ़

29 अप्रैल 2022

दिव्या आज़ाद

कॉलोनी नं. चार को ढहाए जाने की चर्चाओं के बीच आज वार्ड नं. 9 की पार्षद विमला दुबे और उनके पति पूर्व उपमहापौर ने आज नगर प्रशासन व निगम अधिकारियों के साथ मिलकर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एसडीएम कार्यालय में इस कॉलोनी के 545 बाशिंदों के रहने के लिए पक्का इंतज़ाम करवा दिया। दुबे ने बताया कि इन सभी कॉलोनी वासियों के पास वैध कागजात मौजूद थे जिनकी पड़ताल के बाद तत्काल मोके पर इन्हे स्थाई आवास आबंटित कर दिया गया।


इससे पहले इस मुद्दे को लेकर अनिल दुबे पूर्व नगर भाजपाध्यक्ष संजय टंडन की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल लेकर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल से मिले थे जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों इस बाबत वैध कागजातों वाले कॉलोनीवासियों को आवास देने के निर्देश दिए थे। अनिल दुबे ने आज की उपलब्धि के लिए संजय टंडन व सलाहकार एवं अन्य अधिकारियों का तहेदिल से  धन्यवाद किया है व इसका सारा श्रेय संजय टंडन को दिया है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.