चंडीगढ़

21 अगस्त 2019

दिव्या आज़ाद 

चंडीगढ़ के एक 29 वर्षीय मार्शल आर्ट्स कोच सूरज कबीर वर्मा को दिल्ली में होने जा रहा ग्लोबल मिस्टर इंडिया वर्ल्डवाइड 2019 के फिनाले के लिए चुना गया है। ये न केवल सूरज कबीर वर्मा उनके लिए बल्कि चंडीगढ़ शहर के लिए भी बड़े ही मान सम्मान कि बात है।  सूरज कबीर वर्मा मार्शल आर्ट्स कोच, के अलावा एक उद्यमी, एक सामाजिक कार्यकर्ता है।

सूरज कबीर वर्मा के अनुसार उनका चयन 14 सितंबर 2019 को दिल्ली में होने जा रहे ग्लोबल मिस्टर इंडिया वर्ल्डवाइड 2019 के फिनाले में हुआ है और इस शो में जज कमांडो मूवी सुपरस्टार विद्युत जामवाल  के अलावा कोई नहीं होगा।इस टाइटल के लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन आयोजित हुए थे, यहाँ लगभग 250 पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया और सूरज कबीर वर्मा ने पूरे ट्राईसिटी से आये प्रतिभागियों में से शीर्ष में 6 स्थान हासिल किया।

सूरज वर्मा के अनुसार इस प्रतियोगिता के विजेता फ्रांस में होने वाले ग्लोबल मिस्टर वर्ल्ड वर्ल्डवाइड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सूरज वर्मा पहले से ही तायक्वोंडो में ब्लैक बेल्ट हैं और चंडीगढ़ में किंग्स मिक्स मार्शल आर्ट्स अकादमी के नाम से अपनी अकादमी चलाते हैं। उन्होंने एमच्योर्स और प्रो एम एम ए चैंपियनशिप में कई फाइटर्स को प्रशिक्षित किया है। अब मॉडलिंग उनके लिए अद्भुत क्षेत्र होगा, यहाँ से वह अपने छात्रों को एक और स्तर का अनुभव सिखा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.