जनता को भर्मित करने के लिए हथकंडे न आजमाएं भाजपा : युवा कांग्रेस

0
858

चंडीगढ़

19 जुलाई 2021

दिव्या आज़ाद

भाजपा नेताओ द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डालते हुए बीते दिनों सेक्टर 48 में भाजपा नेताओ पर हुए हमले की तार को युवा कांग्रेस के साथ जोड़ने पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव विनायक बंगीआ और युवा नेता सुनील यादव ने भाजपा नेताओ को आड़े हाथ लेते हुए पूछा की सत्ता में होते हुए भी जाँच के नाम पर अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को इक्ठा कर प्रदर्शन की राजनीती क्यों कर रहे है।


 युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से सवाल किया कि आप खुद कहां थे जब आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मेयर पर हमला हो रहा था। जब आप की आपके लोगो को जरूरत थी तब आप पूरे परिदृश्य से खुद कहा गायब थे ? बीजेपी प्रधान अरुण सूद अपनी कुंठा का प्रदर्शन खुद कर रहे है। जिनकी अपने खुद के संगठन में कोई पकड़ नही है। वह खुद माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है और किसान समर्थको के बीच छुपे असामजिक तत्वों को तलाशने में जो चंडीगढ़ पुलिस असमर्थ रही है उसकी उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को इस बात का अभास होना चाहिए कि केंद्र में उनकी सरकार है और स्थानीय सांसद भी भाजपा की हैं। चंडीगढ़ प्रशासन, केंद्र के सीधे नियंत्रण में है, वे स्थानीय पुलिस के खिलाफ कैसे विरोध कर सकते हैं जो तकनीकी रूप से उनके अधीन है।

यह आपकी सरकार और प्रशासन है जनता को भर्मित करने के लिए इस तरह के हथकंडे न आजमाएं उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि किसानों का उनकी सरकार द्वारा किए गए भारी नुकसान को रोकने के लिए और चंडीगढ़ में किसानो के मौजूदा विरोध को देखते हुए कृषि विरोधी कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.