नव चेतना जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पर्यावरण संवर्धन तथा श्री प्रज्ञापुराण कथा 2 से

0
636


चण्डीगढ़

1 दिसंबर 2022

दिव्या आज़ाद

गायत्री परिवार ट्रस्ट, चण्डीगढ़ द्वारा युगतीर्थ शान्तिकुन्ज, हरिद्वार के तत्वाधान में नव चेतना जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पर्यावरण संवर्धन तथा श्री प्रज्ञापुराण कथा 2 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक गायत्री मानस चेतना केन्द नर्मदेश्वर महादेव शिव मन्दिर, सारंगपुर, चण्डीगढ़ में कराई जा रही है। कार्यक्रमानुसार 02 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मंगल कलश यात्रा एवं दीप प्रज्जवलन होगा। 03 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होगा जबकि सांय 3 बजे से 6 बजे तक श्री प्रज्ञापुराण कथा होगी। 


04 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ मंत्र दीक्षा एवं विभिन्न संस्कार होंगे जबकि सांय 3 बजे से 6 बजे तक श्री प्रज्ञापुराण कथा एवं दीपयज्ञ होगा। 05 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति एवं भण्डारा होगा। 

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.