चण्डीगढ

24 फरवरी 2022

दिव्या आज़ाद

केंद्रीय आर्य सभा द्वारा आर्य समाज, सेक्टर 7-बी, चण्डीगढ में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव 25 फरवरी से चण्डीगढ, पंचकूला और मोहाली की सभी आर्य समाजों तथा आर्य शिक्षण संस्थाओं के सम्मिलित प्रयास से मनाया जाएगा। मीडिया सलाहकार डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी से प्रारम्भ होने वाला यह उत्सव 27 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा। इसमें चण्डीगढ, पंचकूला, मोहाली ,सूरजपुर, डेराबस्सी की सभी आर्य समाजें  तथा आर्य शिक्षण संस्थाएं आकर्षक झांकियों सहित भाग लेंगी।  ये झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी।  शोभा यात्रा आर्य समाज सेक्टर 7 बी, चण्डीगढ से  प्रारम्भ होकर सेक्टर 7, 8, 18,19 की मार्किट से होती हुए आर्य समाज सेक्टर-19 में संपन्न होगी। 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उच्च कोटि के वैदिक प्रवक्ता सहारनपुर से आचार्य शिव कुमार शास्त्री, पंजाब विश्वविद्यालय दयानंद चेयर के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र अलंकार, डॉ जगदीश शास्त्री, जैवीर वैदिक  व्याख्यान देंगे जबकि भजनोपदेशक पंडित कुलदीप आर्य मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे।  

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.