चंडीगढ़

29 जनवरी 2020

दिव्या आज़ाद

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन और लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ इकाई के प्रखं युद्धवीर कोड़ा ने राष्टीय तिरंगा फेहराया और उपस्थित लोगों को लड्डू बांटें गए|

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने समस्त शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदान की और कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली और 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया और खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में घोषित किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ साथ देशहित के लिए संविधान में भी कुछ बदलाव किया गया| हाल ही में नागरिकता संशोधन एक्ट को मान्यता दी गयी| इस कानून के माध्यम से उन लोगों को नागरिकता प्रदान की जानी है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं और जिनका धर्म के आधार पर वहां प्रताड़ना की गई | इस कानून के तहत उन अल्पसंख्यक लोगों को ही नागरिकता का प्रावधान किया गया है| सी ऐ ऐ नागरिकता देने वाला कानून है न की नागरिकता छीनने वाला कानून | उन्होंने कहा कि यह हम सभी लोगों का दायित्व है कि इस कानून की सत्यता को सभी लोग जाने, पढ़े और उसके उपरान्त अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करें |

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.