कोविड 19 के चलते लॉकडाउन पीरियड तक चर्च बन्द किये जाने की घोषणा- मसीही भाईचारा

0
1672
World Wisdom News

चंडीगढ़

25 अप्रैल 2021

दिव्या आज़ाद

प्रोफेट बजिंदर सिंह मिनिस्ट्री चर्च की तरफ से आज चंडीगढ़ में जारी एक बयान जारी किया गया है। जिसमें मिनिस्ट्री उपाध्यक्ष लुकस मसीह ने कहा है कि कोविड- 19 के चलते हुए मिनिस्ट्री के जालंधर और चंडीगढ़ के दोनों जगह के चर्च में सभी धार्मिक समागम लॉकडाउन पीरियड तक स्थगित किये जाते हैं। 

चंडीगढ़ चर्च के प्रमुख सेवादार अवतार सिंह के अनुसार चर्च में हर रविवार को सुबह शाम धार्मिक समागम होता है, कोविड-19 संकटकाल के चलते राज्य में चल रहे लॉक डाउन पीरियड और संगत की बेहतरी को को ध्यान में रखते धार्मिक समागम को स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह चर्च बिना किसी दबाव के या बिना किसी भय के चलते रोका गया है। क्योंकि हमें हमेशा समाज की रक्षा के लिए प्रशासन के साथ समझौता रखकर चलना चाहिए।

उन्होंने आग्रह किया कि पंजाब में और भी जितने चर्चे हैं, वह भी प्रशासनिक और सरकार के आदेशों का पालन करें और प्रशासन का साथ दें। उन्होंने बताया कि राज्य में जैसे ही लॉक डाउन पीरियड खत्म होगा, वैसे ही चर्च खोल दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों को घर में रहकर पूरे विश्व में मानव जाति की बेहतरी के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.