वार्ड नंबर 24 में केक काट कर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया

0
1996
चण्डीगढ़
9 दिसंबर 2018
दिव्या आज़ाद
विकास नगर, मौलीजागरां, वार्ड नंबर 24 में आज कांग्रेस सांसद व पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेविका एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल की धर्मपत्नी मधु बंसल पधारीं। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन-2 जिला सचिव विशाल कटारिया की ओर से आयोजित किया गया जिसमें चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव शशिशंकर तिवारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गापी, जिला महासचिव विनय मिश्रा, जिला सचिव अजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष लेखपाल, युवा कांग्रेस नेता रोहित यादव टिन्नी, राजेश कुमार यादव, इंद्रपाल, मनजीत कुमार, रमेश कुमार चौधरी, जगलाल माली, महिला नेता ब्लॉक अध्यक्ष रानी पम्मी, रेखा रानी आदि भी मौजूद थे।
मधु बंसल ने केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम सीमा पर है व अच्छे दिन का वादा करके यह पार्टी सत्ता में आई थी परंतु आज जनता भाजपा की नीतियों से बेहद परेशान है। भाजपा नेता आम जनता के घरों में नोटिस भिजवा कर उन्हें डरते-धमकाते हैं   जोकि कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर शशिशंकर तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार कहने को स्वच्छ्ता अभियान चलाती है परंतु मौलीजागरां में गंदगी के कारण नारकीय दृश्य देखने को मिलते हैं। मौली कांप्लेक्स, चरण सिंह कॉलोनी, विकास नगर, रामनगर पार्ट-2 में जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं लेकिन इलाका पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी मूकदर्शक बनकर बैठे हुए हैं। तिवारी ने कहा कि 10 करोड़ रुपए खर्च करके बूथ मार्केट बन तो गई है लेकिन अभी तक सिर्फ तीन दुकान ही बिकी हैं। उन्होंने कहा कि यह दुकाने मौलीजागरां के निवासियों को ही कम दरों पर अलॉट कर देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.