चण्डीगढ़

10 दिसंबर 2022

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ से सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित दो छात्रों का गहन प्रशिक्षण के पश्चात आज देहरादून में कमीशन हो गया। इनमें में से एक लेफ्टिनेंट अमूल्य सिंह कँवर मूलतः ऊना हिमाचल प्रदेश निवासी हैं और मकान नं 1453, सेक्टर 61, चण्डीगढ़ में रह रहे हैं। लेफ्टिनेंट अमूल्य सिंह कँवर अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनके पिता रजनीश कँवर रेलवे विभाग में तथा माता श्रीमती कुसुम कँवर भारतीय डाक विभाग में कार्यरत हैं। अपने पुत्र को सेना में कमीशन मिलने पर गौरवन्वित महसूस करते हुए बताया कि अमूल्य उनकी इकलौती संतान है और उनके परिवार में कोई भी सेना में नहीं है। अमूल्य को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिलना उनके लिए गर्व की बात है। लेफ्टिनेंट अमूल्य सिंह कँवर के चाचा राजेश कंवर तथा चाची सीमा कंवर भी भारतीय जीवन बीमा निगम, चंडीगढ़ मंडल में प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। अत्यंत हर्ष से लेफ्टिनेंट अमूल्य सिंह कँवर के चाचा राजेश कँवर ने बताया कि 21 सितम्बर 1998 को जन्में अमूल्य ने चितकारा यूनिवर्सिटी से इंजिनीरिंग की है। यह क्षण परिवार सहित उनके मित्रों, सम्बन्धियों, शिक्षकों इत्यादि के लिए भी अत्यंत हर्ष और गर्व का क्षण है और इस सन्दर्भ में परिवार को अनेकों शुभकामना सन्देश प्राप्त हो रहे है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.