चण्डीगढ़
13 मार्च 2020
दिव्या आज़ाद
आज भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम करोना वायरस शांति महायज्ञ का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय अध्यक्ष व पार्षद नगर निगम श्रीमती सुनीता धवन के नेतृत्व में सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर, सेक्टर 7, चण्डीगढ़ में आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी दीपक शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण आहुति के जरिए प्रार्थना की गई कि इस महामारी को मंत्रों की शक्ति से नियंत्रण कर हराया जाए एवं भगवान से प्रार्थना की गई देश समाज में सुख शांति रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुएआशा कुमारी जसवाल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा राजनीति के अतिरिक्त समाजिक जिम्मेवारी को भी अपनी प्राथमिकता रखकर राष्ट्र समाज पर आए संकट की घड़ी में तन-मन-धन से अपने स्तर पर विपदा को दूर करने के लिए प्रयासरत रहता है। इसीलिए यह शांति महायज्ञ करवा कर भगवान से प्रार्थना की जा रही हैं कि चंडीगढ़ में सुख शांति रहे। सुनीता धवन  ने अपने वक्तव्य में कहा कि शांति महायज्ञ की आहुति से निकलने वाली ज्वाला की किरणें वातावरण को रोगमुक्त एवं वैज्ञानिक तौर पर शुद्धीकरण की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि इस वायरस से हमें घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमें कुछ सावधानियां आवश्यक रखनी है जिससे कि हम इस संक्रामक बीमारी से बच सकते हैं।
कार्यक्रम की आयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की आयोजन श्रृंखला में चण्डीगढ़ के प्रत्येक जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज सबसे अधिक चर्चित विषय कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मोर्चा ने यज्ञ एवं समाज में इस महामारी से बचने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया एवं  भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का महिला मोर्चा कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस महामारी को यज्ञ की आहुति से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें बार-बार हाथ को धोते रहना चाहिए, हमें हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन एक दूसरे को स्वीकार करना चाहिए, गरम पानी पीने का अधिक से अधिक  प्रयास करना चाहिए, भीड़-भाड़ से बचने का प्रयास करना चाहिए, संक्रमित व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दूरी बना के रखना लाभकारी है, खांसी बुखार बार बार छींक आने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाना आवश्यक है। हम यदि सावधानी बरतें तो इस वायरस को आसानी से हराया जा सकता। बड़ी संख्या में हवन यज्ञ में लोगों द्वारा आहुति डाली गई एवं कामना की गई कि इस महामारी बीमारी के वायरस का जल्द ही अंत हो कार्यक्रम में विशेष रूप से स्थानीय पार्षद महेश इंद्र सिंह सिद्धू, श्रीमती जसविंदर कौर, प्रदेश भाजपा सचिव, त्रिवेणी मंदिर प्रबंधन कमेटी के मदन लाल गौड़, मीना चड्डा, बबीता, मीना, सोनम वर्मा ,गुड्डू, प्रवीण सीमा, सुदर्शन जोशी, प्रीति वर्मा, शशि बंसल, सुमिता कोहली, युवा नेता बृजेंद्र,  युवा नेता रोहन आदि ने विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.