चंडीगढ़

18 फरवरी 2018

दिव्या आज़ाद 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर वुमेन पावर सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय स्वर्णिम हिन्द आवर्ड का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन पंचकूला रस्टिक डोर में किया गया। इसमें देश के विभिन्न जगहों से आई समाजिक विभूतियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वुमेन पावर सोसाइटी के उद्देश्य को सार्थक रूप देने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका अरोडा ने बताया कि इस अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर एम .एस धीर व विशिष्ट अतिथि अवतार ढ़िल्लों, बलकार सिंह,दिल्ली साउथ जॉन सिविल डिफेंस ऑफिसर राजेन्द्र कपूर व ज़ी खाना खजाना सहयोगी सरिता खुराना मौजूद थी। इस अवार्ड समारोह के दौरान बेटियों के जीवन की वेदना, सवेंदना व उनकी सहानुभूति को दर्शाती फ़िल्म “विरलां” के पोस्टर का अनावरण किया गया। इस मौके पर शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा व आर जे मीनाक्षी भी मौजूद थे। इस फ़िल्म की पटकथा लेखक राज सुनाम व डायरेक्टर टोरी मौदगिल व निर्देशक वुमेन पावर सोसाइटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका अरोडा ने बताया कि इस फ़िल्म को बनाने का उद्देश्य समाज मे महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के मुद्दे को समाज मे नव चेतना के साथ दहेज जैसी बुराई को जड़ से मिटाना है। इस फ़िल्म के पोस्टर अनावरण के समय 350 लोंगो ने कन्या भ्रूण हत्या नही करेंगे न होने देंगे के हक में हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान की। इस समारोह महिलाओं सहित देश की 69 महान विभूतियों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.