चंडीगढ़

18 फरवरी 2023

दिव्या आज़ाद

सेक्टर-35 के बेरी वाले बाबा आश्रम में 66वां महामृत्युंजय ज्ञान महायज्ञ चल रहा है। जूना अखाडा – गुजरात के प्रमुख वासुदेव नंद गिरि जी महाराज के सनिध्य में हो रहे इस यज्ञ में महंत रघुबीर गिरी सहित सद्गुरू सेवा आश्रम, वैडाल धाम, तालुका पालीतान – जिला भावनगर से महंत शामिल हैं। यहां 108 घंटे चलने वाला महायज्ञ शुरू हुआ है। इसमें शामिल होने के लिए एमपी, बनारस, वृंदावन, पंजाब आदि शहरों से ब्राह्मण खासतौर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। इस महायज्ञ के लिए दस दिशाओं में कलश स्थापना की गई है। पशुपति नाथ (पंचमुखी महादेव) की स्थापना कर लिंगतो भद्रमंडल और सर्वतोभद्र मंडल बनाया गया है। इसके अलावा ब्रह्मांड के सभी देवी-देवता और ग्रहों की खास बेदी (मंडल) बनकर उन्हें निमंत्रण दिया गया है। शिव महापुराण पाठ, अखंड दुग्ध धारा से पंचमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक और108 घंटे का महामृत्युंजय यज्ञ हो रहा है। यह यज्ञ 20 फरवरी तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.