चंडीगढ़
29 दिसंबर 2019
दिव्या आज़ाद
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने रविवार को सुखना लेक पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में संविधन बचाओ यात्रा निकली, और भाजपा पर आरोप लगाया की नागरिकता संशोधन कानून दुवारा हमारे संविधन को जो धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है व भाजपा देश के लोगो को धर्म के नाम पर बांटना चाहती। भारत देश सभी के लिए है और सभी को यहां रहने का अधिकार है।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि सरकार की नीति-गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, महिला अत्याचार आदि से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नागरिकता संसोधन बिल जैसे मुद्दों में देश की जनता को उलझाए रखना चाहती है।  आज देश के सँविधान खतरे में है मौजूदा सरकार उसे तहसनहस करने की जी तोड़ कोशिश कर रही है इसी के तहत आज युवा कांग्रेस प्रतिज्ञा ले कर बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा बनाये गये भारत के लोकतान्त्रिक, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी संविधान की रक्षा करेंगे ओर देश की विखंडनकारी शक्तियों को मुहँ तोड़ जवाब देंगे ओर उनके बुरे मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगें। संविधान के मुख्य स्वरूप धर्मनिरपेक्षता को बनाये रखने के लिए राष्ट्र के एक प्रहरी की तरह सजग ओर निष्ठापूर्वक संविधान की हिफाजत के लिए कार्य करते रहेंगे। नागरिक संशोधन कानून संविधान की मूल भावना और सेकुलरिज्म के खिलाफ है. इस कानून में देश में रह रहे अवैध प्रवासियों को धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा है. ये देश में अवैध रूप से रह रहे छह धर्मों के लोगों को तो शरणार्थी मानकर नागरिकता देने की बात करता है लेकिन ऐसे मुस्लिमों को घुसपैठिया बताता है।

प्रदेश महासचिव आशीष गजनवी व अभिषेक शर्मा ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा की यह संघ का विधान देश के संविधान पर लागू करना चाहते है और देश को विभाजित करना चाहते हैं।आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ‘बहुत गंभीर संकट’ में है और मांग लुप्त होती दिख रही है. उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार ऐसी ‘उत्साह की बातें’ करके ‘लोगों को मूर्ख’ बना रही है कि अगली तिमाही या फिर उसके बाद ही तिमाही में आर्थिक हालात बेहतर हो जाएंगे!

मीडिया कॉर्डिनेटर विनायक बंगीआ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस आंदोलन को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही हैं।

इस दौरान  महासचिव जानू मालिक, सचिव दीपक लूबाना, सचिव नवदीप सिंह, सुनील यादव, बालकर सिंह विक्टर, सचिव साहिल दुबे, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, वार्ड प्रधान आशु चौधरी, नरेंद्र गांधी, शानू मीर, आशु वैद, प्रबुल पाल, यूनीक संधू, पंकज आदि काफी तादाद में युवा कांग्रेसी यात्रा में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.