चेशायर होम में  दिव्यांगों के समर्थन में पर्यावरण संकल्प महोत्सव का आयोजन 

0
2385

चंडीगढ़

3 अप्रैल 2018

दिव्या आज़ाद

चंडीगढ़ सेक्टर 21 में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता द्वारा दिव्यांगों के समर्थन में पर्यावरण संकल्प महोत्सव का आयोजन चेशायर होम के साथ सेक्टर 21 के पार्क में आयोजित किया गया l कार्यक्रम मैं सैकड़ों प्रकार के हरे भरे पौधे लगाकर दिव्यांग खिलडियों की अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में विजई होने की कामना की गई l कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि आशा कुमारी जसवाल पूर्व महापौर, गुरप्रीत सिंह जी ढिल्लो वरिष्ट उप महापौर, सुनीता धवन पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्च, मोनिका बंसल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, शक्ति प्रसाद देवशेली पार्षद, भरत कुमार पार्षद, जितेंद्र मल्होत्रा अध्यक्ष जिला नंबर 1, जसविंदर कौर उपस्थित रहे l कार्यक्रम में जानी-मानी पर्यावरण लेखिका मंजू फूल ने अपनी पर्यावरण के प्रति अपने विचार कविता के रूप में सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया l विश्व हिन्दू परिषद धर्माचार्य प्रमुख गिरवर शर्मा ने अपने विचार श्रोताओं के आगे व्यक्त किए l चेशायर होम की चैरिटी को-आर्डीनेटर सोनिका गुप्ता ने व रूबी गुप्ता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कहा कि हमारा परम धर्म परम कर्तव्य इन दिव्यांग बच्चे, जो कि इस होम में रह रहे हैं, उनकी तरफ समाज को ध्यान देना आवश्यक है l हम बच्चों को जो कि इस आश्रम में रह रहे हैं, उनको योगा क्लास देकर उनको योगा  भी सिखाएंगे l भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मोनिका बंसल एवं रूबी गुप्ता ने भी पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया l आशा कुमारी जसवाल पूर्व महापौर एवं स्थानीय पार्षद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐलान किया कि प्रशासन से वह इन्हें हर प्रकार से सम्भव तौर पर दिव्यांग बच्चों को सहायता दिलाएँगी l आज इस पर्यावरण सुरक्षा के अवसर पर लगभग 111 पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा, उनका पानी का पूरा प्रबन्ध रखने व संकल्प लिया गया l

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.