भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के जिला नं. 2 की बैठक आयोजित

0
1478

चण्डीगढ़

26 फरवरी 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के जिला नं. 2 की बैठक सैक्टर 41 में जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक-2 को अंजाम दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया और देश की वायु सेना को सैल्यूट किया। इस बैठक में मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया, मंडल प्रधान संजीव ग्रोवर, संजीव वर्मा, गुरेन्द्र कौशिक, नारायण व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा अगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंस को लेकर जिले में भी सभी मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें स्थानिय कार्यकर्ता अपनी बात प्रधानमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। इसके अलावा बैठक में चुनाव को लेकर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.