चंडीगढ़
14 जनवरी 2020
दिव्या आज़ाद
मकर सक्रांति और पोंगल पर्व के पावन अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में उद्योगपतियों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया।
उद्योगपति दीपक शर्मा ने बताया कि आज इंडस्ट्रियल एरिया फेज 02 के 11 उद्योगपतियों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य मेंआज के दिन भंडारे की शुरुआत के साथ साथ प्रण लिया की हर महीने भंडारे का आयोजन औद्योगिक क्षेत्र  के साथ-साथ चंडीगढ़ के अलग अलग  स्थानों पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया मानवता के इस कार्य में हरिंदर सिंह स्लैच, पंकज खन्ना, दीपक अरोड़ा, संजय टंडन, अशोक बंसल, करण वासुदेवा, दीपक शर्मा, मोहित महाजन, गुरप्रीत सिंह, अनिल धीमान, अरुण कुमार, अनुराग शर्मा अपना योगदान प्रभु इच्छा तक देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.