औद्योगिक संस्थाओं की मांगें मंजूर करने पर अवि भसीन ने चण्डीगढ़ प्रशासक वी पी सिंह बदनौर व स्थानीय सांसद किरण खेर का धन्यवाद किया

0
1577

चण्डीगढ़

4 फरवरी 2019

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ शहर के औद्योगिक क्षेत्र के औद्योगिक संस्थाओं व व्यापारियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लबे समय से लगातार उठाया जा रहा था जिसको देखते हुए यूटी प्रशासन ने औद्योगिक संस्थाओं द्वारा उठाए गए विभिन्न माँगों को मंजूरी दे दी है। भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने चण्डीगढ़ प्रशासक वी पी सिंह बदनौर और स्थानीय सांसद किरण खेर का धन्यवाद प्रकट किया।

उक्त जानकारी देते हुए इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने बताया कि औद्योगिक संस्थाओं द्वारा इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं को लबे समय से उठाया जा रहा था। लबे समय के इंतजार के बाद आज औद्योगिक क्षेत्र की कई बड़ी माँगों को यूटी प्रशासक द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। जिसमें चण्डीगढ़ पाल्यूशन कंट्रोल बार्ड द्वारा अनुमोदिन सभी प्रकार के निर्माण गतिविधियों के अलावा, औद्योगिक क्षेत्र नीति, इंडस्ट्रीयल पौलिसी 2015 के तहत लगभग सभी प्रकार की आई टी गतिविधियों व विभिन्न विभिन्न प्रकार की सर्विस की अनुमति की मंजूरी दे दी गई है। जिससे आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र को बहुत लाभ होगा व नये व्यापार आने की भी संभावनायें बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय चण्डीगढ़ प्रशासक वी पी सिंह बदनौर, भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और स्थानीय सांसद किरण खेर को जाता है जिनके अनथक प्रयासों से यह माँगे पूरी हुई हैं। उन्होंनेचण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन, चैबर आफ इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग भारती, इंडस्ट्री एसोसिएशन आफ चण्डीगढ और कंवटेड प्लाट कामर्स एसोसिएशन व अन्य एसोसिएशन का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने इन सभी माँगों को एक साथ उठाया और एक साथ मिलकर कार्य किया।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह औद्योगिक क्षेत्र की यह समस्याओं का समय रहते समाधान हो गया है वैसे ही लीज होल्ड सपतियों के मुद्दों का सामाधान भी जल्द ही हो जायेगा।

अवि भसीन,
प्रदेश संयोजक, भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ।
9915100055

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.