चण्डीगढ़

29 मई 2023

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों हेतु निःशुल्क बस सेवा को रामदरबार से नगर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे एवं स्थानीय पार्षद नेहा मुसावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस में 50 तीर्थयात्री सवार थे। अनिल दुबे ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामना दी। इस नेक कार्य के लिए अरूनीता गैस ऐजंसी के मालिक रमन गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की।
रमन गुप्ता ने बताया कि हर महीने के आखिरी शनिवार को चण्डीगढ़ से माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को ये बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव शशांक दुबे, शानू, भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी राणा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, ममता व राधे श्याम आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.