चण्डीगढ़

27 जनवरी 2023

दिव्या आज़ाद

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुंदरनगर, मौलीजागरां पार्ट 2 में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ध्वजारोहण किया। संजय टंडन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व कहा कि मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। रौनक़ सेवा फांउडेशन के संचालक पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने बताया कि इस अवसर पर उनकी संस्था की ओर से 250 ज़रूरतमंद लोगों के लिए कम्बल की व्यवस्था की गई थी जिसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के हाथों से ग़रीबों में वितरण किया गया। महेंद्र नाथ दुबे ने बताया की समय-समय पर रौनक़ सेवा फांउडेशन ग़रीबों की मदद के लिए अन्न, लंगर, वस्त्र वितरण के कार्यक्रम करवाती रहती हैं, जिससे गरीब जनता को बहुत सहारा मिलता है कार्यक्रम में एरिया पार्षद बिमला दुबे, ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ दुबे, दीपक उनियाल, मंडल अध्यक्ष जेपी राणा, सरदार बलजीत सिंह सिद्धू, आशोक वकिल, सैलजा कुमारी, सतीश शुक्ला, राम शुक्ला, लाल बहादुर पटेल, विजय ठाकुर, ओमप्रकाश यादव, स्वर्ण सिंह, डॉ. सुंदर, विश्वकर्मा, लालमती, नूर मोहम्मद, अरविंद दुबे, हरिश शर्मा, राम अवध वर्मा, बाबू राम यादव, ज्ञान सिंगला, विजय कुमार, वीरपाल, रॉबर्ट विलियम, पवन मौर्यों, रोशन लाल पंडित, अजीत रावत व भारी संख्या में  लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.