पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र सरताज सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया सम्मानित

0
603

चण्डीगढ़

21 नवंबर 2022

दिव्या आज़ाद

पंजाब यूनिवर्सिटी के एनएसएस स्वयंसेवक व छात्र सरताज सिंह को नई दिल्ली में आयोजित तीन  दिवसीय ज्ञानोत्सव के उपलक्ष्य में संसदीय व संस्कृति के केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास व भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा ज्ञानोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तर की आलेख लेखन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया था जिसमें सरताज सिंह द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया गया है। उनको पुरुस्कार के रूप में मेरिट प्रमाण पत्र, समृति चिन्ह व 5100 रुपए की इनामी राशि के साथ सम्मानित किया गया है। सरताज ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय आलेख लेखन प्रतियोगिता में नई शिक्षा नीति 2022 व आत्मनिर्भर भारत की संकप्लना विषय रखा गया था। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता काफी ज्ञानवर्धक थी और इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भविष्य में भी किया जाना चाहिए ताकि छात्रों में नई शिक्षा नीति 2022 को लेकर जागरुकता लाई जा सके ताकि आने वाले समय में भारत एक समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र बन सके। इस अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी के समूह स्टाफ के द्वारा सरताज सिंह की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.