पंचकूला

26 मई 2023

दिव्या आज़ाद

पंचकुला लेडीज क्लब ने पारस हॉस्पिटल पंचकुला में विश्व थायराइड दिवस  पर इंटरएक्टिव सेशन किया। पूरे विश्व में हर साल 25 मई को  थायराइड दिवस मनाया जाता है। सब से पहले 2008 में विश्व थायराइड दिवस मनाया गया। इस का मकसद लोगों को थायराइड के बारे में जागरूक करना है। 

डॉक्टर गौरव पालीखे एंडोक्रिनोलोजी    ने पंचकूला लेडीज क्लब के सदस्यों  को थायराइड दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थायराइड का टेस्ट कब और कितने  समय के बाद करवाना चाहिए और थायराइड की समस्या क्यों होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायराइड की समस्या ज्यादा होती है। थायराइड के लक्षण और समाधान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।  सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।  सभी महिलाओं ने अपना फ्री बीपी और शुगर टेस्ट भी करवाया।

अध्यक्ष शारदा काठपालिया ने डॉक्टर गौरव पालीखे   को धन्यवाद दिया।  इस अवसर पर पांखुरी कपूर, इंद्रा सिंह, अनुपमा साहनी, सुषमा खन्ना, करुणा शर्मा, कमलेश गेरा, रीटा कटारिया , मंजू कुठियाला इत्यादि उपस्थित थी। पंचकुला लेडीज क्लब समय समय पर इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम करता रहता है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.