सिया एवं पुलिस स्टेशन सेक्टर 31 ने मिलकर लगवाया कोविड टीकाकरण कैंप

0
1122

चंडीगढ़

6 मई 2021

दिव्या आज़ाद

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के एवं पुलिस स्टेशन सेक्टर-31 के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन का कैंप आयोजन इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 गुरुद्वारा साहिब में किया गया। जिसमें विशेष रूप से एरिया इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल जी और उनके साथ चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिंह सलैच एवं सीया के  सदस्य सेवा में उपस्थित रहे।
 एसोसिएशन के वाइस प्रधान दीपक शर्मा ने बताया की आज इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पहला कोविड टीकाकरण का कैंप लगाया गया। जिसमें सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक 100 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। आगे भी फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों की जरूरत को देखते हुए कैंप का आयोजन किया जाएगा।


दीपक शर्मा ने बताया कि आज टीकाकरण करवाने के लिए 45 साल से नीचे के काफी लोग आए। उन्होंने चंडीगढ़ ऐडमिशन से गुजारिश की। कि जल्दी से जल्दी इंडस्ट्रियल एरिया में कर्मचारियों की तादाद को देखते हुए 18 साल से ऊपर के मजदूरों कर्मचारियों के लिए टीकाकरण शुरू किया जाए।  इस आयोजन में सिया के प्रधान हरिंदर सिंह सलैच, उप प्रधान दीपक शर्मा, सीनियर उपप्रधान दीपक अरोड़ा, महासचिव अनिल धीमान, सचिव मोहित महाजन जी, वाइस प्रधान गुरप्रीत सिंह, एग्जीक्यूटिव मेंबर योगेश कपूर, भूपेंद्र सिंह सैनी, गौरव महाजन,अशोक बंसल, विमल शुक्ला, गौरव गोयल देवेंद्र सिंह एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.