एसएचओ जुलदान सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला अनिल दुबे ने

0
951
World Wisdom News


तबादले की मांग को लेकर मौलीजागरां में कल से छेड़ेंगे हस्ताक्षर अभियान
चंण्डीगढ

14 फरवरी 2021

दिव्या आज़ाद

पूर्व डिप्टी मेयर व वार्ड नं. 24 के पार्षद अनिल दुबे ने मौलीजागरां थाने के एसएचओ जुलदान सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल दुबे ने थानेदार को भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इलाके में जुएबाजी व नशाखोरी पर लगाम लगाने की बजाए इन्हें बढ़ावा देने के काम में जुटे हुए हैं। उनके मुताबिक असामाजिक तत्वों के सिर पर जुलेदान सिंह का पूरा-पूरा वरदहस्त है। मौलीजागरां में आम जनता बुरी से त्रस्त है। यहां आए दिन झगड़ा-फसाद होता रहता है व अपराध भी बढ़ गया है, परंतु पुलिस पैसे बनाने में लिप्त है।


उन्होंने कहा कि कल 15 फरवरी से उनकी अगुवाई में मौलीजागरां क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा जाएगा जिसके तहत जुलदान सिंह के तबादले की मांग उठाई जाएगी। तत्पश्चात इन हस्ताक्षरित दस्तावेजों को पुलिस उच्चाधिकारियों को सोंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.