पंचकूला लेडीज क्लब ने मनाया प्री तीज का त्योहार

0
1440

चंडीगढ़

31 जुलाई 2021

दिव्या आज़ाद


आज होटल डिस्ट्रिक  5 सैक्टर 5 पंचकूला में पंचकूला लेडीज क्लब ने बहुत धूमधाम से प्री तीज का त्योहार मनाया। कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए बहुत समय के बाद क्लब ने कोई त्योहार मनाया।  इस बार  सिर्फ 40 महिलाओं को ही आमंत्रित किया गया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए।मंजू कुठियाला ने आजा सनम मधुर चांदनी , सिम्पल गर्ग ने जवानी जाने मन, मोना चोपड़ा ने सौन्न दी झड़ी,मधु सिंह, कमलेश गर्ग, सुनीता सेठ ने बन्ना  रि बागा में झूला डाला पर नाच किया। रेखा साहनी और टीम ने मेरे हाथों में  नो नो चूड़ियां  और बोलियों पर नाच किया। ऊषा गर्ग और टीम ने तीज गिद्दा  कर सब का मन मोह लिया। अनीता वेसासी ने सावन में लगा गई गाना गाया। सुनीता नैन ने हरयाणवी गाना सुना कर माहौल आनंदित कर दिया।  सभी महिलाएं रंग बिरंगे परिधान पहन कर मांग टिक्का, बिंदी, चूड़ियां पहन कर सुसज्जित हो कर आई थी। इस बार तीज का थीम था छाता। सभी मेंबर्स ने छातों के साथ फोटो शूट करवाया।  30 वर्ष से 82 वर्ष की सभी महिलाओं ने  हरयाणवी वा पंजाबी बोलियां पर नाच कर धूम मचा दी।शारदा काठपालिया क्लब की अध्यक्ष ने सभी मेंबर्स को तीज की बहुत बहुत बधाई दी।पंचकूला लेडीज क्लब 28 अगस्त को तीज मनाएगा।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.