सड़को की मरम्मत के लिए युवा कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ प्रशासक को लिखा पत्र

0
1281

चंडीगढ़

17 जनवरी 2020

दिव्या आज़ाद

युवा कांग्रेसियों ने शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत के लिए प्रशासक को पत्र लिखा इसमें उन्होंने शहर में नगर निगम व चंडीगढ़ प्रशासन के हवाले जो भी सड़कें हैं उनकी मरम्मत को जरूरी बताया है युवा नेता विनायक बंगीआ व सुनील यादव ने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। सड़कों में जगह जगह गड्डे हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। टूटी सड़कें जनता की मुसीबत बने हुए हैं। इसलिए एक अभियान चलाकर सड़कों में हुए गड्डों को भरा जाए। और कुछ जगहों पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है, लेकिन विभागों के बीच सामंजस्य की कमी के चलते सड़क निर्माण के काम लटके हैं इससे दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। कोहरा बढ़ने से मुख्य मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.