युवा कांग्रेस ने छेड़ा चलो वार्ड- चलो बूथ अभियान 

0
1475
चण्डीगढ़
4 मार्च 2019
दिव्या आज़ाद
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे चलो वार्ड- चलो बूथ अभियान के तहत शहर के विभिन्य भागों में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता बरिंदर ठाकुर (बिन्दु) ने की। युवा कांग्रेस सचिव सौरभ ढिल्लों ने बताया कि चलो वार्ड-चलो बूथ अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के चुनावों से पहले की गई थी। इस अभियान के परिणाम एमपी में बहुत अच्छे रहे।
चलो वार्ड-चलो बूथ अभियान के तहत पूरे चंडीगढ़ क्षेत्र में जाकर युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं के फार्म भी भरवाए जा रहे है।
सोशल मीडिया सेल कोआर्डिनेटर विनायक बंगीआ और बालकर सिंह  ने बताया कि चलो वार्ड-चलो बूथ  के तहत आयोजित कार्यशाला में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अभियान  के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारियां दी गई। इस अवसर पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
युवा नेता सुनील यादव ने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने के लिए हर बूथ तक युवाओं को संकल्पशील बनाकर मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम बनाने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.