वुमेन पॉवर सोसाईटी ने कच्ची बस्ती की लड़कियों के साथ मनाया वुमेंस डे

0
2275

मोहाली

8 मार्च 2017
दिव्या आज़ाद

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई संस्थानों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन वुमेन पॉवर सोसाईटी ने इस अवसर को कुछ अलग प्रकार से मनाया। सोसाईटी द्वारा मोहाली फेज-11 अम्ब साहिब कॉलोनी की कच्ची बस्ती में रहने वाली गरीब लड़कियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मेहंदी, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट शामिल थे।

इस मौके पर मुख्य मेहमान सुशील कौशल, इंदर जीत ढिल्लों, महिला चिकित्सक डॉ परम प्रीत गुमान, इलाका प्रधान गिरधारी लाल ने महिलाओं को सम्मानित किया।

हाई सोसाईटी की महिलाएं वुमेन डे के महत्त्व से परिचित हैं लेकिन झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को सामान्य जिंदगी की गुज़र बसर करने के इलावा कोई जानकारी नहीं होती।  वुमेन पॉवर सोसाईटी की अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा ने बताया कि हमारी एक छोटी सी कोशिश रहती है इन महिलाओं के जीवन में खुशियां भरने की।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.