Site icon WorldWisdomNews

तीज के त्योहार पर मेहंदी, डांस, फ़ूड, म्यूजिक, गेम्स की मस्ती में डूबीं महिलाएं

चंडीगढ़

11 अगस्त 2021

दिव्या आज़ाद

सावन के महीने तीज का त्योहार महिलाओं के लिए काफी महत्त्व रखता है क्योंकि इस दिन वह सब इकट्ठे होकर पंजाबी सभ्याचार के रंग में रंगकर नाचती गाती भंगड़ा डालती है।


ऐसा ही नजारा बुधवार को चंडीगढ़ ग्रैंड किशनगढ़ में  रमन लाम्बा, पूजा शर्मा , रितु गर्ग , हरमीत भाटिया, मीनू  व उनकी 70 सहेलियों में देखने को मिला, मौका था रमन लाम्बा  द्वारा आयोजित तीज महोत्सव का। महिलाओं ने एकत्र होकर तीज के पुराने रीति रिवाजों के साथ पंजाबी सभ्याचार के गौरवमय विरसे का प्रतीक तीज का त्योहार मनाया ।विस्तृत  जानकारी देते हुए रमन लाम्बा ने बताया कि हम अपने पंजाबी विरसे को सँजो कर रखने के लिए  मांग टीका, पंजाबी पारम्परिक पहरावा, पंजाबी बोलियाँ व पंजाबी डांस  ,यह सब कुछ रहा फन मस्ती के साथ साथ।