Site icon WorldWisdomNews

संकट की घड़ी में भूखे प्यासों की मदद को रुबी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाएं मैदान में

चण्डीगढ़

3 अप्रैल 2020

दिव्या आज़ाद

वॉइस ऑफ वुमंस एवं भाजपा की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता के नेतृत्व महिलाएं गरीब मजदूर कॉलोनियों बस्तियों में भोजन उपलब्ध करवा रही है। रुबी गुप्ता ने बताया कि वे लोग दिन-रात देश में आई इस विपदा से लड़ने के लिए पूरी तरह से समर्पित है एवं हमारा प्रयास है कि किसी भी गरीब मजदूर  कॉलोनी बस्ती में कोई भी भूखा ना सोने पाए। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्थान या कॉलोनीवासी भोजन का जरूरतमंद उनके हेल्पलाइन नंबर 99880 23892 पर संपर्क कर सकता है।  उन्होंने बताया कि वे लोग कई दिनों से संपर्क किये जाने पर उन्हें भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। गौरतलब है कि रुबी गुप्ता के नेतृत्व में पिछले 10 दिनों जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ लोगों को  कोरोनावायरस के प्रति सजग भी किया जा रहा है और निशुल्क मास्क भी बांटे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संकट की इस घड़ी में महिलाएं समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी सराहनीय ढंग से निभा रही है।