Site icon WorldWisdomNews

वेद महाजन का आकस्मिक निधन

चंडीगढ़

7 सितंबर 2017

विनोद कुमार

सेक्टर 7 बी स्थित आर्य समाज की पूर्व प्रधाना  वेद महाजन के  आकस्मिक निधन से आर्य समाज ने दुःख व्यक्त किया।  वेद महाजन कई वर्षों से आर्य समाज सेक्टर 7 बी की सदस्या और उसके पश्चात् काफी समय तक प्रधाना पद को सुशोभित करती रहीं। उन्होंने पुरुष आर्य समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग किया। अपने परिवार, संबंधियों,  समाज और  देश के प्रति अपनी अच्छी सोच से कुशल योगदान देती रहीं। उनके निधन से आर्य समाज सेक्टर 7बी को भारी क्षति हुई है। आर्य समाज के प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने बताया कि उनके स्वर्गीय पति संत कुमार महाजन भी कई वर्षों तक आर्य समाज के प्रधान पद पर रहे थे। वेद महाजन के परिवार के सदस्यों का आर्य समाज के प्रति अगाध लगाव है। पूरा परिवार मिलनसार है।आर्य समाज के सचिव प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि वेद महाजन आर्यसमाज को तन मन धन से सहयोग करती थी। दीन-  दुखियों  और असहाय लोगों की सेवा की करने में हमेशा अग्रसर रहती थीं।  प्रेस सचिव डॉ. विनोद कुमार ने  संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें  समाज में  महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये हमेशा याद रखा जायेगा।