Site icon WorldWisdomNews

दीपक शर्मा के द्वारा सेक्टर 32 में बच्चों और वयस्कों के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन

चंडीगढ़

23 जनवरी 2022

दिव्या आज़ाद

मंडल नंबर 22 के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के द्वारा सेक्टर 32 सी में 15 से 18 साल के बच्चों और वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रुप से मंडल के महासचिव गौरी शंकर राय एवं परमपाल सिंह उद्योगपति अवि भसीन, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र स्लैच,‌ जिला उपाध्यक्ष पूजा बराड़, मंडल के उपाध्यक्ष श्याम लाल निशू अरोड़ा शशि प्रकाश पांडे जी, दीपक वालिया, मंडल सचिव करण बहल एवं शुभम मनचंदा, शराफत अली खान, कश्मीरी लाल, सुनील कुमार, सतवीर आदि उपस्थित रहे।


दीपक शर्मा ने बताया कैप में 15‌ से 18 साल के बच्चों को टीकाकरण किया गया। बच्चों को कोवैक्सिन और वयस्कों को कोविशील्ड लगाई गयी।