चंडीगढ़

22 मार्च 2018

दिव्या आज़ाद

8वें थियेटर ओलम्पिक के तीसरे दिन थियेटर ओलम्पिक के ’मास्टर क्लास’ चरण में मौजूद थे रंगों की दुनिया के बादशाह स्टेट अवार्डी और राष्ट्र अवार्ड से सम्मानित ललित कला अकादमी के मौजूदा हेड श्री सी.एस. कृष्णा शेट्टी जी।
हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष और 8वें थियेटर ओलम्पिक के चण्डीगढ़ कोर्डिनेटर श्री सुदेश शर्मा जी के प्रयासों से चण्डीगढ़ के युवा कलाकारों को मौका मिला किसी भी कला में रंगों के प्रयोग और जीवन के पहलुओं को तस्वीरों में उतारने की विद्या से जुड़ी बारीकियां जानने का।
श्री सी.एस. कृष्णा शेट्टी जी के अनुसार उनका जन्म कर्नाटका के नजदीक एक छोटे से गांव में हुआ। बचपन से ही वो पढ़ाई में बहुत कमजोर थे और कई बार फेल भी हुए। पढ़ाई में बेशक रूचि न थी पर तस्वीरें बनाने का शौक था और पढ़ाई से बचते बचते कब वो रंगों की दुनियो के महारथी बन गये उन्हें भी पता नहीं चला।
’मास्टर क्लास’ में श्री सी.एस. कृष्णा शेट्टी जी अपने अनुभवों का जखीरा लिये मौजूद थे जिससे कि युवा कलाकारों को उनके तस्वीरों की गहराई जानने में मदद हो सके। जिसके लिए उन्होनें अपेनंसे के माध्यम से भी कलाकारों की जिज्ञासाएं शांत की। शायद उनका जुनून ही था जिसके चलते हाल ही में रशियन अकादमी आफ आटर्स ने उन्हें अपना सम्मानित सदस्य घोषित किया। रशियन अकादमी आफ आटर्स के 260 सालों के इतिहास में अभी तक केवल विश्व भर में 184 कलाकारों को विभिन्न विद्याओं में यह सम्मान प्राप्त है और इसे पाने वाले वो केवल तीसरे भारतीय कलाकार हैं। 8वें थियेटर ओलम्पिकस का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हुए श्री सी.एस. कृष्णा शेट्टी जी ने 8वें थियेटर ओलम्पिक के चण्डीगढ़ कोर्डिनेटर श्री सुदेश शर्मा जी और चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के मौजूदा चेयरमैन श्री कमल अरोड़ा जी अनेकों धन्यवाद करते हुए उन्हें कलाकारों से रूबरू होने का सीधा मौका प्रदान करने का अनेकों धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.