Site icon WorldWisdomNews

स्वर सप्तक सोसाइटी ने ऑनलाइन संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया

चण्डीगढ़

7 सितंबर 2020

दिव्या आज़ाद

स्वर सप्तक सोसाइटी ने शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज, विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय रेडियो उद्घोषक सर्वप्रिय निर्मोही थे। कार्यक्रम का सञ्चालन मिनाक्षी उप्पल ने किया।

सोसाइटी की निदेशक व संगीतज्ञ डॉ. संगीता चौधरी की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। चौदह भारतीय भाषाओँ की ज्ञाता डॉ. संगीता चौधरी इंग्लिश व संगीत में एमए हैं एवं उनकी चार किताबें भी प्रकाशित हो चुकीं हैं तथा अनेक पुरस्कार भी हासिल किये हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के गीतों को प्रस्तुत किया गया। रूमा सोहनी ने मराठी, आरुष उप्पल ने डोगरी, कृष्णा भटाचार्य ने बंगाली, नेहाल गुप्ता ने हिमाचली, सुनीता कहल ने राजस्थानी और सुमन चड्डा ने पंजाबी में गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। लावण्या ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये व अमनदीप कौर ने कलात्मक कार्यकर्म पेश किया।