संडे कार बाज़ार डीलरों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन कर देश के शहीदों को किया सलाम 

0
625
World Wisdom News

चंडीगढ़

14 अगस्त 2022

दिव्या आज़ाद


चंडीगढ़ कर बज़ार डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आज यहां मनी माजरा स्थित संडे कार बज़ार में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के जश्न को समर्पित सूद बिरादरी की ओर से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने किया और इस मौके पर शहर की महापौर सरबजीत कौर भी विशेष तौर पर शामिल हुई। तिरंगा यात्रा कार बज़ार से शुरू होकर सेक्टर की मार्कीट और अन्य इलाकों से होती हुई वापिस कार बज़ार पहुंची। देश की शान तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के तरानों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार, चेयरमैन अमरीक सिंह, महासचिव एसके सूद, उपाध्यक्ष विशाल वालिया, संयक्त सचिव अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और मेंबरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.