सुखदेव सिंह बसपा की चंडीगढ़ इकाई के नए प्रधान नियुक्त

0
1266
World Wisdom News
चंडीगढ़
18 फरवरी 2020
दिव्या आज़ाद   
सुखदेव सिंह बहुजन समाज पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए है। उनकी नियुक्ति की घोषणा बसपा की पंजाब चंडीगढ़ इकाई के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने पार्टी की हुई एक बैठक के दौरान की।
बहुजन समाज पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की एक विशेष बैठक आज सेक्टर 24 के सैनी भवन में आयोजित हुई। जिसमें पंजाब चंडीगढ़ इकाई के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद उन्होंने सुखदेव सिंह सोनू को चंडीगढ़ इकाई का प्रधान घोषित किया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि पार्टी के प्रति सुखदेव सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को देखते हुए ही चंडीगढ़ इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया है । उन्होंने उम्मीद जताई की सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और अपना आधार मजबूत करने में भी सफल होगी । इस मौके उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती की विचारधारा पर भी रोशनी डाली।
नवनियुक्त प्रधान सुखदेव सिंह ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन मायावती का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी सौँपी गयी है, उसका पूरी तन्मयता और निष्ठा से निर्वाह करेंगे और पार्टी की मजबूती के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन कि मजबूती के लिए वो चंडीगढ़ कि कालोनियों, गाँवों और सेक्टरों में जायेंगे और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सुखदेव सिंह ने आगे बताया कि जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को पार्टी कि कार्यकारिणी संग चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के आलाधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उनका समाधान में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
सुखदेव सिंह के अनुसार वो पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन कुमारी मायावती की विचारधारा पर चलते हुए उसे जन जन तक पहुँचाने की दिशा में जल्द ही कवायद शुरू कर देंगे और जल्द ही पार्टी आलकमान की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे ताकि सभी को साथ लेकर चला जाये और शहर में पार्टी को नया मुकाम दिया जाये।इसी कड़ी में वो पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर पार्टी की मजबूती के लिए जोश और स्फूर्ति का संचार भरेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने नेतृत्व से नाराज़ चल रहे वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी उनका बनता उचित मान सम्मान देकर उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए साथ लेकर चला जायेगा। पार्टी के नारे की नीतियों पर चलते हुए सब वर्ग और सब धर्म के प्रतिनिधियों को भी साथ जोड़ा जायेगा और उन्हें उचित मान सम्मान दिया जायेगा। सुखदेव सिंह ने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं बिजली-पानी के बढ़े हुए रेट, सड़कों की दुर्दशा और साफ सफाई जैसी समस्याओं को भी चंडीगढ़ प्रशासन और निगम अधिकारियों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे।
सुखदेव सिंह ने ये भी कहा की आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी की तरफ से सभी वार्ड पर अपने उम्मीदवार उतरे जायेंगे और 10-15 सीटों पर जीत हासिल कर बहन मायावती की झोली में डालने की भरपूर कोशिश रहेगी।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.