युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी वैभव वालिया का चंडीगढ़ में ज़ोरदार स्वागत

0
1018

चंडीगढ़

14 दिसंबर 2020

दिव्या आज़ाद

युवा कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी वैभव वालिया का चंडीगढ़ पहुंचने पर युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।


युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस वर्ष 2021 में नगर निगम में कांग्रेस सरकार लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।


वैभव वालिया ने प्रदेश में नए युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का अभियान भी शुरू किए जाने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि भाजपा ने अनेक मुद्दों पर जनता को उलझाकर देश को बर्बादी की तरफ मोड़ दिया है। इधर, सेक्टर 35 में कांग्रेस भवन में लव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया। वैभव वालिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.