चंडीगढ़

9 जून 2018

दिव्या आज़ाद         

अद्भुत अलौकिक, अविस्मरणीय…ये शब्द बहुत बड़े है, लेकिन इन्हे साकार कर दिखाया देश एवं विदेश में धूम मचा चुके विश्व प्रख्यात जादूगर ओ. पी. शर्मा जूनियर ने। स्टेज से हर एक पल हैरत अंगेज कारनामे दिखा कर उन्होंने सभी को संशय में दाल दिया स्टेज पर उनके कारनामे ऑडियंस की आंखे देख रही थी , लेकिन दिमाग उसे मानने को तैयार नहीं है। मौका था चंडीगढ़ प्रेस क्लब की ओर से अपने सदस्यों के लिए नीलम सिनेमा में आयोजित किये गए मैजिक शो का, जिसमे जादूगर ओ. पी. जूनियर  ने अपनी हरेक एक्टिविटी से सभी को अपना दीवाना बना दिया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के प्रेजिडेंट बरिंदर सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित की रसम अदा की, लेकिन महान जादूगर ओ. पी  शर्मा ने अपने जादू से अग्नि में से कबूतर को प्रकट किया तो हाल में मौजूद लोग तालियां बजाए बिना न रह सके। जादूगर ओ. पी  शर्मा ने बरिंदर सिंह रावत को अपील कि की वो कबूतर को हवा में उड़ाकर समाज को शांति सन्देश दे। इस अवसर पर मनीमाजरा प्रेस क्लब के प्रेजिडेंट मंजीत सहदेव और अमर उजाला के सीनियर रिपोर्टर राजेश ढल्ल भी उपस्थित थे।

इसके बाद शुरू हुआ जादूगर ओ. पी  शर्मा का मायावी दुनिया का जादुई सफर । 2 घंटे तक जादूगर ने करिश्मो का ऐसा माया जाल बुना की सभी उसमे उलझते चले गए। शो के दौरान जब जादूगर ओ. पी. शर्मा ने हॉल में मौजूद एक बच्ची को अपने जादू से बिना किसी सहारे के हवा में लटकाया तो लोग न केवल हैरत में पड़गए बल्कि उन्होंने जम कर तालियां भी बजायी और जादूगर के इस करिश्मे को खूब सराहा। इसके अलावा अमेरिका के स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को गायब करना हो या फिर खाली बॉक्स से रंग-बिरंगे कबूतर, खरगोश और डॉग्स को निकालना,सब कुछ स्वपन कि दुनिया सा प्रतीत हुआ। हॉल में मौजूद चाहे वो पत्रकार हो या आम पब्लिक हर कोई वाहवाह किये बगैर न रह सका।

खुद की आँखों पर नहीं हुआ विश्वास:-

2 घंटे तक लगातार चल रही इस शो मे 20 से अधिक एपिसोड शामिल किये गए थे जो एक से बढ़कर एक रहे इस हैरत अंगेज कारनामो के बीच जादूगर का तिलिस्म था, तो करिश्मो का मायाजाल भी उपस्थित ऑडियंस हर एक पल यही सोच रही थी कि अब नया क्या? 120 मिनट के शो कई बार ऐसा भी हुआ की दर्शको को खुद अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हुआ। इनमे हजारो वर्ष पुरानी मंमी को जिन्दाकर गायब किया तो एक बॉक्स से पांच लड़कियों को निकला।

हवा में उड़ने लगे योगी बाबा:-

देश में न जाने कितने ढोंगी बाबा अपने मायाजाल से लोगो को ठग रहे है। जादूगर ओ. पी. शर्मा ने अपने एक एपिसोड में अन्धविश्वास और ढोंगियों का पर्दाफाश किया।  उन्होंने अध्यात्म और जादू के माध्यम से बताया की कैसे विज्ञानं का सहारा ले कर ढोंगी बाबा आम लोगो को ठगते है और अपना उल्लू सीधा करते है यह द्रश्य उन्होंने खुद हवा में उड़कर दिखाया। इसे देख  देर तक तालिओं की करतल ध्वनि से सभागार गुंजाये मन हो गया।

ये उपाधिया:- 01. इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने 2001 में ओ. पी. शर्मा का नेशनल मैजिक अवार्ड व सहंसाए जादू से नवाजा

  1. इंडियन मैजिक मीडिया सर्किल ने ओ. पी. शर्मा जूनियर को भी गोल्ड मैडल एवं मैजिक प्रिंस के उपाधि से नमाजा.

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.