Site icon WorldWisdomNews

महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

चंडीगढ़
15 फरवरी 2018
विनोद कुमार
केंद्रीय आर्य सभा के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जन्मोत्सव समारोह  पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभा यात्रा आर्य समाज सेक्टर 7  से आरंभ हुई। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, डेराबस्सी और सूरजपुर के डीएवी एवं आर्य शिक्षण संस्थाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान इन संस्थानों व आर्य समाजों ने बड़ी मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कीं। इसमें वैदिक धर्म के प्रति आस्था को विशेष रूप से दर्शाया गया। स्वामी दयानंद, वेद, यज्ञ, देशभक्ति, आर्य परंपरा और स्वच्छ पर्यावरण पर विशेष रूप से झांकियों को केंद्रित किया गया था। इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवक हाथों में झंडिया लिए जय उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा सेक्टर7,8,17,18 तथा 19 से होती हुई आर्य समाज सेक्टर 27 में संपन्न हुई। यात्रा में काफी संख्या में वैदिक साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्वामी विदेह योगी, उपेंद्र आर्य, प्रिंसिपल रमेश जीवन, डॉ. विक्रम विवेकी, आचार्य रामसुफल शास्त्री, बीआर गुप्ता, प्रकाशचंद्र शर्मा, विनोद कुमार, मधु बहल,विभा रे, जसकिरण हरिका,सुनीता रन्याल, जय भारद्वाज, रोज़ी शर्मा, सरिता यादव, डॉ. अनिल पाठक, अंजलि मड़िया, कर्नल धर्मवीर,  डॉ.अजय गुप्ता. मधु रखा, सुमेधा महाजन आदि भी उपस्थित थे। यात्रा की समाप्ति पर ऋषि लंगर का आयोजन भी किया  गया।