Site icon WorldWisdomNews

शहीद भगत सिंह युथ क्लब ने कोरोना वायरस के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

चंडीगढ़
25 जून 2020
दिव्या आज़ाद
मौलीजागरां गांव में शहीद भगत सिंह युथ क्लब ने जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। बीते दिनों मौलीजागरां और विकास नगर से कोरोना पॉजिटिव लोगो के आने के बाद मौलीजागरां के आस पास के जगह में काफी दहशत का माहौल है। लेकिन फिर भी लोग अपना मुँह ढके बिना घूमते है, चंडीगढ़ के एस डी एम् ईस्ट सुधांशु गुप्ता और नेहरू युवा केंद्र की डिस्ट्रिक्ट युथ कोऑर्डिनेटर संजना वत्स के दिशा अनुसार शहीद भगत सिंह युथ क्लब ने मौली जागरा में मास्क पहनने के लिए लोगो को जागरूक किया।

क्लब के प्रधान बलकार सिंह विक्टर ने बताया कि उनकी टीम ने लोगो के घर घर जाके लोगो को मास्क पहनने और सोशल डिस्टन्सिंग के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर पोस्टर्स भी लगाए इस मोके पर सूरज अजय हन्नी तेजी आदि मौजूद थे।