चण्डीगढ़

4 मई 2021

दिव्या आज़ाद

आरएसएस के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती ( से. 29 ) द्वारा आफ़तकाल में आमजन के सहायतार्थ हेल्पलाइन जारी की है। संस्था के महासचिव नरेंद्र पांडे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महामारी में मुसीबत झेल रहे लोगों की मदद हेतु हेल्पलाइन नं 93197 46019 स्थापित की है जिस पर सम्पर्क करने पर समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संस्था द्वारा ऑक्सीजन से भरे सिलैंडरों का भी प्रबंध किया है। प्रशासनिक अधिकारियों अथवा अस्पतालों की रेकमेंडेशन पर ये सिलेंडर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएं जाएंगे।  

नरेंद्र पांडे के साथ यहां मौजूद सेवा भारती, पंजाब  के अध्यक्ष अमृत सागर ने बताया कि संस्था द्वारा ना केवल काढ़ा वितरण भी किया जा रहा है, बल्कि उसे बनाने के फार्मूले के जानकारी भी साँझा की जाती है। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था के परिसर में पिछले कई दिनों से टीकाकरण का कार्य भी जोरो-शोरों से चल रहा है।संस्था के स्थानीय अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल ने कहा कि सेवा भारती हमेशा की तरह सकंट की घड़ी में बढ़चढ़ कर आम जनता की सेवा में जुटी हुई है व किसी भी जरूरतमंद के लिए संगठन के द्वार हमेशा खुले हैं।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.