चंडीगढ़

17 फरवरी 2021

दिव्या आज़ाद

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ विकास महामंच के अध्यक्ष व चंडीगढ़ स्वीट्सके मालिक सुनील कुमार गुप्ता की ओर से हर साल की तरह इस साल भी दरिया में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर मां सरस्वती से आर्शिवाद प्राप्त किया।सुनील कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार इस आयोजन में गांव के कई छोटे-छोटे बच्चों ने एक के एक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया।

बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों में मां सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, देश भक्ति गीतों एवं कविताओं को पेश किया जो सब को खूब पसंद आया।सुनील गुप्ता ने कहा कि इस दिन को बच्चों के जीवन में एक नई शुरुआत के रूप में भी मनाते है। परंपरागत रूप से बच्चों को इस दिन पहला शब्द लिखना सिखाया जाता है क्योंकि इस दिन को ज्ञान की देवी की पूजा के साथ एक नई शुरूआत मानी जाती है। पूजा के दौरान जिस तरह बिहार में माल पुआ, खीर और बूंदी माँ सरस्वती को अर्पित करते हैं उसी प्रकार यहां भी मां अर्पित किया गया और कढ़ी-चावल का लंगर लगाया गया।

बसंत पंचमी को माँ सरस्वती का जन्मदिवस भी कहा जाता है, इसलिये इसे माँ सरस्वती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाते है।  गुप्ता ने कहा कि जो भी मां के दरबार में हाजिरी लगाता है और मन से मां का ध्यान करता है उसे मां का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ के कई प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं दरिया गांव के प्रतिष्ठित लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनमें चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मास्टर हरियाणा रंजू प्रसाद, पीजीआई प्रोफेसर एचओडी हेपटोलॉजी वीरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय भाजपा परिषद सदस्य संजय टंडन, राष्ट्रीय भाजपा महिला उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा,चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, व चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही चंडीगढ़ पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी साहू चौपाल चंडीगढ़ के पदाधिकारी गण जिनमें शशि शंकर तिवारी, अमित राणा, मुकेश राय, विक्रम यादव, राकेश शर्मा, मीरा शर्मा व गुरुदेव यादव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.