Site icon WorldWisdomNews

कार्तिक और नाइरा के बाराती ढूंढने नाना-नानी पहुंचे सिटी ब्यूटीफुल

Photo by Vinay Kumar

चंडीगढ़
6 फरवरी 2017
दिव्या आज़ाद

स्टार प्लस के पसंदीदा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में बहुत जल्द कार्तिक और नाइरा की शादी होने जा रही है जिसके लिए उसके नाना-नानी सबसे जोशीले बाराती ढूंढ रहे हैं। बाराती ढूंढते-ढूंढते विशंभर महेश्वरी और राजश्री महेश्वरी सिटी ब्यूटीफुल आ पहुंचे।
सीरियल में विशंभर महेश्वरी और राजश्री महेश्वरी का रोल निभाने वाले संजीव सेठ और लता सेठ असल ज़िंदगी में पति-पत्नी हैं। इन दोनों को चंडीगढ़, अहमदाबाद और दिल्ली से बाराती चुनने का काम दिया गया है।
किसी भी 1 सबसे जोशीले फैन को कार्तिक और नाइरा की शादी में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। फैन्स का प्यार और स्नेह देखने के लिए एक कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत 4 और 5 फरवरी को संजीव व लता ने एलांते माल, सेक्टर-48 केंद्रीय विद्यालय व सेक्टर-50 बीएसएनएल सोसाइटी में जाकर लोगों के शो के लिए जोश को परखा।


शनिवार को सेक्टर-17 होटल जेम्स में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संजीव व लता सेठ ने बताया कि वे पहले भी कई बार चंडीगढ़ आ चुके हैं और यहां मिले प्यार, शांत वातावरण और स्वदिष्ट खाने को देखते हुए उनका यहीं बस जाने का मन करता है। लता ने बताया कि हम दोनों ही खाने के बहुत शौक़ीन हैं और पंजाब के खाने से बढ़िया क्या हो सकता है।
संजीव ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा कि हम दोनों ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर ही पहली बार मिले थे जहां हमें एक दूसरे से प्यार हुआ। 8 साल से ये शो चल रहा है और शो के साथ ही हमारी निजी ज़िन्दगी में भी प्यार बढ़ता जा रहा है।