Site icon WorldWisdomNews

संजय टंडन कल शिंगारा सिंह के पक्ष में दडुआ में विशाल रैली करेंगे

चण्डीगढ़

24 मई
दिव्या आज़ाद

जिला परिषद् एवं पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन कल दडुआ में जिला परिषद् सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ रहे शिंगारा सिंह के पक्ष में यहां चुनाव प्रचार व एक विशाल रैली करेंगे। भाजयुमो के उपाध्यक्ष सतपाल वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती प्रदान करने हेतु टंडन कल शाम 5 बजे इस रैली को सम्बोधित करेंगे।  इनके अलावा पार्षद शक्तिप्रकाश देवशाली, जगतार सिंह जग्गा, अनिल दुबे, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोयल व  मंडल अध्यक्ष चमन लाल भी मौजूद रहेंगे।