Site icon WorldWisdomNews

संजय टंडन ने गुरू रविदास जयंती पर शहरवासियों को बधाई दी

चण्डीगढ़

19 फरवरी 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने महान संत गुरू रविदास जयंती की शहरवासियों को बधाई प्रदान की।

उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी 15वीं – 16वीं शताब्दी में एक महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक और भारत में भगवान के अनुयायी थे, निर्गुण सप्रदाय के यह बहुत ही प्रसिद्ध संत थे, जिन्होंने उतरी भारत में भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी बहुत अच्छे कवितज्ञ थे जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने अनुयायीयों, समाज एवं देश के कई लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक संदेश दिया। रविदास जी की रचनाओं में भगवान के प्रति प्रेम की झलक साफ दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी ने सामाजिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़े-बड़े कार्य किये थे इनके द्वारा किये गए महान कार्यों के कारण ही आज भी वह पूजनिय हैं। हमें ऐसों संतों व गुरूओं के पथचिन्हों पर चल कर अपना जीवन सार्थक करना चाहिए।