Site icon WorldWisdomNews

समाज अधिकार कल्याण पार्टी ने कुष्ठ आश्रम में लगाया खीर-पूरी, चने का लंगर

चंडीगढ़
4 अगस्त 2019
दिव्या आज़ाद
सावन के पवित्र महीने के मद्देनजर समाज अधिकार कल्याण पार्टी की चंडीगढ़ इकाई और जागरूकता लहर के आपसी सहयोग से आज रविवार को सेक्टर 47 कुष्ठ आश्रम में खीर पूरी और चने का लंगर आयोजित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष श्रीदान बहादुर एडवोकेट की अध्यक्षता में इस लंगर का आयोजन किया गया। कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लगभग 180 परिवारों को लंगर वितरित किया गया।
इस अवसर पर समाज अधिकार कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर  विनोद चंदेल जी ,राष्ट्रीय वॉइस प्रेजेंट प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार धीमान,  राजकुमार प्रदेश कैसियर एवं अन्य साथियों के अलावा जागरूकता लहर से रंजीत सिंह और अरविंदर सिंह ने भी लंगर वितरण आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।