एक्टर ऋषि कपूर हॉस्पिटल में भर्ती

0
2030

मुंबई
30 अप्रैल 2020
दिव्या आज़ाद

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

“यह सच है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें कुछ सांस लेने में तकलीफ थी, इसलिए हमने आज सुबह उन्हें भर्ती कराया। कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह पुष्टि की है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई आपात स्थिति है, रणधीर ने कहा, “अगर ऐसा होता तो मैं भी अस्पताल में होता उनके पास। मुझे पता है कि वह ठीक हो जाएंगे। नीतू (कपूर) उनके पास है।”

पिछले साल सितंबर में ऋषि कपूर अमेरिका से कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.