Site icon WorldWisdomNews

व्यापारी संगठनों द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में गणतंत्र दिवस मनाया गया

चंडीगढ़

27 जनवरी 2021

दिव्या आज़ाद

शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 स्थित शेड नं. 414-ए से सटे पार्क में भाजपा, चंडीगढ़ मंडल 22 के अध्यक्ष अवि भसीन के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर तिरंगे को सम्मान पूर्वक फहराया गया और राष्ट्रीय गान गाया गया। जिसके उपरांत वीरों व शहीदों  को याद कर उन्हें भक्ति गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर अवि भसीन ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने कहा कि 72वां गणतंत्र दिवस पर देश आज विकास के मार्ग पर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने अपने मंडल  22 के निवासियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारी संगठनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।


इस अवसर पर भाजपा के वार्ड 3 के सचिव भरत भूषण भारद्वाज में भी गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रकट किये तथा तरंगें की तीनों रंगों का बखूबी वर्णन कर देश भक्ति की गाथा को दोहराया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र का पर्व है जिसे हर्षोल्लास के साथ हम सभी को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में एक मात्र ऐसा राष्ट्र है जहां पर विभिन्न संकृतियों को समेटे हुआ है। यह कारण है कि भारत को विभिदताओं का देश भी कहा जाता है। यह सभी के लिए बड़े ही सम्मान की बात है।


इस अवसर पर चंडीगढ़ से व्यापारी संगठनों में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष युद्धवीर कौड़ा, चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसियेशन के अध्यक्ष नरेश कुमार, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसियेशन के चेयरमैन मनीष निगम, सेवा समिति संगठन के अध्यक्ष महेश जैन, तथा चंडीगढ़ चैम्बर ऑफ इंडस्ट्री, क्ंवर्टीड प्लाट ऑनर एसोसियेशन, इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसियेशन, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल ऑनर एसोसियेशन के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।